सृष्टि के सृजनकर्ता भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना आज श्रद्धापूर्वक की जा रही है। भगवान विश्वकर्मा को निर्माण तथा सृजन का देवता माना जाता है। इस अवसर पर प्रदेश भर के इंजीनियरिंग प्रतिष्ठानों में पूजा का आयोजन किया जा रहा है। कारखानों, वर्कशॉप और गैराजों में भी पूजा की जा रही है। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और श्रम संसाधन विभाग के मंत्री संतोष कुमार सिंह ने लोगों को इस अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
Site Admin | September 17, 2024 11:29 AM
बिहार के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और वरिष्ठ नेताओं ने विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं