July 21, 2024 7:19 PM

printer

बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में मलेरिया और डायरिया के हालात की समीक्षा की

बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में मलेरिया और डायरिया के हालात की समीक्षा की। उन्होंने अगले दो दिनों में पेयजल के सभी स्रोतों के क्लोरिनेशन के निर्देश दिए और गावों की सभी बोरिंग में अगले पन्द्रह दिनों में जिला पंचायत मद से प्लेटफार्म बनाने को कहा है। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि सभी डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी अपने मुख्यालय में उपस्थित रहें।
इस बीच, कलेक्टर अवनीश शरण ने बिलासपुर के जिला अस्पताल और सिम्स में भर्ती मलेरिया और डायरिया से पीड़ित मरीजों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इस मौके पर उन्होंने लोगों से झाड़ फूंक और झोलाछाप डॉक्टरों से बचने की अपील की।
वहीं, बिलासपुर के मझगांव स्कूल में कलेक्टर के निर्देश पर मलेरिया से बचाव विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में मलेरिया के लक्षण तथा उससे बचाव की जानकारी दी गई। साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा जागरूकता रैली भी निकाली गई।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मलेरिया और डायरिया से निपटने के लिए जिला प्रशासन को हरसंभव उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला