August 12, 2024 8:05 PM

printer

बिभु दत्त गुरु और अमितेंद्र किशोर प्रसाद को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया

 

अधिवक्ता बिभु दत्त गुरु और अमितेंद्र किशोर प्रसाद को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है। इस संबंध में केन्द्र सरकार के विधि और न्याय मंत्रालय ने आज अधिसूचना जारी कर दी है।

इन जजों की नियुक्ति प्रभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष की अवधि के लिए होगी। जजों की नियुक्ति के बाद छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में अब न्यायाधीशों की संख्या सत्रह हो गई है, जबकि प्रदेश के लिए न्यायाधीशों के कुल बाईस पद स्वीकृत है। 

 
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला