September 17, 2024 10:17 PM

printer

बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण प्रदेश में कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर

बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण प्रदेश में कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है। गंगा नदी बदायूं, फर्रुखाबाद, गाजीपुर, बलिया और घाघरा नदी बाराबंकी, अयोध्या और बलिया में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वहीं गंगा नदी वाराणसी, कानपुर देहात और शारदा नदी लखीमपुर खीरी में खतरे के निशान से महज आधा मीटर नीचे है। नदियों का जलस्तर बढ़ने से प्रदेश के 21 जनपदों में बाढ़ जैसे हालात है। प्रशासन की ओर से लगातार पहुंचाने के साथ स्थित पर नजर रखी जा रही है।

नेपाल के बनबसा और गिरजापुरी बांध से पानी छोड़े जाने के बाद अयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से रुदौली तहसील क्षेत्र के पांच गांव और सदर सोहावल तहसील के छह गांव बाढ़ की चपेट में हैं। साथ ही बाढ़ से 14 कोसी परिक्रमा मार्ग भी प्रभावित हुआ है। शाहजहांपुर में गर्रा और खन्नौत नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन की ओर से लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की गई है।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला