बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव के लिए आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। 5 सितंबर को इस विधानसभा सीट पर मतदान होना है। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बागेश्वर दौरे पर हैं। बागेश्वर दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने सुबह गरुड़ क्षेत्र के भौन खोला गांव में स्थानीय लोगों से मिलकर सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों से उनकी समस्याएं भी सुनी और उनके अतिशीघ्र निराकरण के लिए आश्वासन दिया।
News On AIR | September 3, 2023 3:56 PM | DEHRADUN | Uttarakhand
बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव के लिए आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन, 5 सितंबर को होगा मतदान