बस्ती जिले के मखौड़ा धाम से अयोध्या तक श्रीराम अवतरण काॅरीडोर बनाया जायेगा। यह जानकारी हरैया विधानसभा क्षेत्र से विधायक अजय सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस काॅरीडोर के निर्माण के लिए वे मुख्यमंत्री से मिले थे, जिस पर श्री योगी ने सहमति जताते हुए जिलाधिकारी को श्रीराम अवतरण काॅरीडोर की निर्माण लागत सहित जरूरी ब्यौरा देने का निर्देश दिया था। उन्होंने कहा कि इस क्रम में जिलाधिकारी की ओर से आवश्यक विवरण के साथ रिपोर्ट शासन को भेज दी गयी है।
News On AIR | September 10, 2023 4:58 PM | LUCKNOW | UP NEWS | Uttar Pradesh | UTTAR PRADESH NEWS
बस्ती जिले के मखौड़ा धाम से अयोध्या तक श्रीराम अवतरण काॅरीडोर बनाया जायेगा