बहुजन समाज पार्टी- बसपा ने लोकसभा चुनाव के लिए ग्यारह और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। वाराणसी से प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ बसपा ने अतहर जमाल लारी को मैदान में उतारा गया है। इस बीच, पार्टी ने मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बदल दिया है और शिव प्रसाद यादव को टिकट दिया है।
Site Admin | April 16, 2024 10:49 AM
बसपा ने लोकसभा चुनाव के लिए ग्यारह और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की