July 2, 2024 8:16 PM

printer

बसंत सोरेन ने दुमका में 2,225 करोड़ रुपए की विकास-योजनाओं का उद्घाटन किया

राज्य के पथ एवं भवन निर्माण मंत्री बसंत सोरेन ने दुमका में 2 हजार 2 सौ 25 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान सांसद नलिन सोरेन भी उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री बसंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार राज्यभर में विकास को लेकर प्रतिबध्द है।

 

उन्होंने कहा कि अभी शुरू की गई विकास योजनाएं आने वाले उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेगी। वहीं सांसद नलिन सोरेन ने कहा कि संताल परगना के विकास के लिए राज्य सरकार ने पहले से ही कई योजनाओं को संचालित कर रखा है। क्षेत्र की आधारभूत संरचनाओं को विकसित करने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए नई योजनाएं तैयार की जा रही है। कार्यक्रम में लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण भी किया गया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला