June 19, 2024 8:15 PM

printer

बलौदाबाजार दुर्घटनाः मुख्य आरोपी किशोर नवरंगे को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में बीते 10 जून को कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हुई आगजनी तथा तोड़फोड़ की घटना के मुख्य आरोपी किशोर नवरंगे को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसे लवन क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। किशोर नवरंगे भीम क्रांतिवीर संगठन का संस्थापक है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। अब तक इस घटना में शामिल एक सौ सैंतीस आरेपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला