August 11, 2024 7:13 PM

printer

बलौदाबाजार जिला अस्पताल को स्वास्थ्य सुविधाओं में बेहतर कार्य के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र मिला

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिला अस्पताल को स्वास्थ्य सुविधाओं में बेहतर कार्य के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र मिला है। अस्पताल में दी जा रही पन्द्रह विभागों की सेवाओं का दिल्ली से आई राष्ट्रीय जांच टीम ने तीन दिनों तक निरीक्षण किया। इसके बाद जिला अस्पताल को प्रमाण पत्र जारी किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अस्पताल को मिली इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

 

गौरतलब है कि जिला अस्पताल को इससे पहले भी यह प्रमाण पत्र मिल चुका है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला