बलिया जनपद के फेफना थाना क्षेत्र में आज सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही पिकअप खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि 13 बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए मृतक छात्र के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है और हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
Site Admin | July 27, 2024 7:45 PM
बलिया जनपद के फेफना थाना क्षेत्र में आज सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही पिकअप खड़े ट्रक से टकरा गई