September 7, 2024 8:42 PM

printer

बलरामपुर जिले के राजपुर वनक्षेत्र में जंगली हाथी ने एक कच्चे घर को क्षतिग्रस्त कर घर में रखा राशन नष्ट किया

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के राजपुर वनक्षेत्र के ठरकी-मुनवा गांव में शुक्रवार की बीती रात जंगली हाथी ने एक कच्चे घर को क्षतिग्रस्त कर घर में रखा राशन नष्ट कर दिया। वहीं, घर के अंदर खूंटे से बंधे सात मवेशियों को मार डाला। घर ने सदस्यों ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर आज वन विभाग की टीम घटनास्थल पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की सलाह दी है। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला