बदरीनाथ धाम के नव नियुक्त रावल अमरनाथ नंबूदरी ने आज धार्मिक परंपराओं व पूजा अर्चना के बाद प्रभारी रावल का पदभार ग्रहण कर लिया है। इसके साथ ही सेवानिवृत्त रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी को मंदिर समिति ने सम्मान समारोह में विदाई दी। आज सुबह साढ़े आठ बजे प्रभारी रावल ने पंचतीर्थ स्नान कर मंदिर के निकट पंच शिलाओं के दर्शन किये। इस अवसर पर श्री बदरी-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उन्हें शुभकामनाएं दी।
Site Admin | July 14, 2024 8:37 PM
बदरीनाथ धाम के नव नियुक्त रावल अमरनाथ नंबूदरी ने प्रभारी रावल का पदभार ग्रहण किया