चमोली स्थित बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार को सुबह छह बजे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति इसे लेकर व्यापक तैयारियों में जुटा हुआ है। कपाट खुलने की तैयारियों की प्रक्रिया के तहत जोशीमठ में प्राचीन गरुड़ छाड़ मेला का आयोजन किया गया। आज जोशीमठ स्थित श्री नरसिंह मंदिर के माता लक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने पवित्र गद्दी के साथ प्रथम पड़ाव योग बदरी मंदिर पांडुकेश्वर के लिए प्रस्थान किया।
Site Admin | May 10, 2024 6:17 PM | badrinath news | UTTARAKHAND NEWS | बदरीनाथ धाम
बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले जाएंगे