बंग्लादेश में ढाका मलयाली संघ ने ढाका बोट क्लब पर आज धूमधाम से ओणम मनाया। बंग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों में ओणम वैश्विक त्यौहार बन गया है और यह केरल की जीवंत संस्कृति को खूबसूरती के साथ दिखाता है। श्री वर्मा ने कहा कि ओणम सभी लोगों का त्यौहार है और इस त्यौहार को मनाने में धर्म, जाति या पंथ आडे नहीं आते।
News On AIR | September 30, 2023 9:18 PM | बांग्लादेश-ओणम
बंग्लादेश में ढाका मलयाली संघ ने ढाका बोट क्लब पर आज धूमधाम से ओणम मनाया