June 10, 2024 5:09 PM

printer

बंगाल से सोना लूटकर भाग रहे एक अपराधी को गिरिडीह जिले की पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया

बंगाल से सोना लूटकर भाग रहे एक अपराधी को गिरिडीह जिले की पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है वहीं अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन जारी है। सरिया बगोदर के एस डी पी ओ धनजय राम ने बताया कि  एक बड़े सोना चांदी की दुकान को लूटकर भाग रहे अपराधियों ने एक कार मालिक को गोली मारकर उसकी गाड़ी लूट ली और अपराधी जीटी रोड पर लूटी हुई गाड़ी से भाग रहे थे।  

इस सूचना पर सरिया थाना क्षेत्र के कोयरीडीह के पास एक अपराधी को चौतरफा  घेराबंदी के बाद गिरफतार कर लिया गया। इसके पास से लूट के कुछ जेवर, कारतूस और  लूटी हुई कार बरामद किया गया है। पुलिस बाकी फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आपरेशन चला रही हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला