बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दवाब का असर झारखंड पर दिख रहा है। रांची, पलामू और गढ़वा समेत राज्य के कई हिस्सों में रुक-रुक कर लगातार बारिश हो रही है। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने 27 सितंबर तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि कल रांची, खूंटी और लोहरदगा में कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
Site Admin | September 25, 2024 4:18 PM
बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दवाब का असर झारखंड पर