बंगाल की खाड़ी में बनेे निम्न दबाव के कारण राज्य में आज भी भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में 36 घंटे से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम समेत 6 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं 200 मिमी से अधिक बारिश हो सकती है।
Site Admin | September 16, 2024 10:51 AM
बंगाल की खाड़ी में बनेे दबाव के कारण राज्य में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी