July 27, 2024 6:23 PM

printer

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसका असर झारखंड के दक्षिणी इलाकों में होने का अनुमान लगाया गया है। मौसम केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 29-30 जुलाई को राज्य के दक्षिणी हिस्सों में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसका सबसे अधिक असर गुमला, रांची, बोकारो, सिमडेगा, खूंटी, सरायकेला-खरसांवा, पूर्वी सिंहभूम तथा पश्चिमी सिंहभूम में हो सकता है। इस दौरान कुछ स्थानों पर वज्रपात का भी अनुमान है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला