September 16, 2024 12:27 PM

printer

फ्रांस से इंग्लैंड तक इंग्लिश चैनल पार करने के दौरान 8 लोगों की मृत्‍यु

 

फ्रांस से इंग्लैंड तक इंग्लिश चैनल पार करने के दौरान आठ लोगों की मृत्‍यु हो गई। यह दुर्घटना इरिट्रिया, सूडान, सीरिया और ईरान के लगभग 60 लोगों को ले जा रही रबर की नाव के पानी में फंसने के कारण हुई। दो सप्ताह पहले भी कई प्रवासियों को ले जा रही एक नाव के डूबने से छह बच्चों और एक गर्भवती महिला सहित 12 लोगों की मौत हो गई थी। यह इस वर्ष इस चैनल में सबसे बड़ी घटना थी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला