फ्रांस ने अफ्रीकी देश नाइजर में सेना द्वारा तख्तापलट करने के लगभग दो माह के बाद अपने सैन्य दलों को वापस बुलाने का निर्णय लिया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉ ने कहा, इस वर्ष के अंत तक नाइजर से एक हजार 500 सैनिकों को हटा लिया जाएगा। कई सप्ताह तक जुंटा के दबाव और प्रदर्शनों के बाद फ्रांस ने नाइजर से अपने सैनिकों को हटाने का निर्णय लिया है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने जुंटा को नाइजर के वैध अधिकार के रूप में मान्यता देने से इनकार कर दिया है, श्री मैक्रॉ ने कहा कि फ्रांस के राजदूत को भी नाइजर से वापस बुलाने का फैसला किया गया है।
News On AIR | September 25, 2023 12:03 PM | फ्रांस-नाइजर
फ्रांस ने अफ्रीकी देश नाइजर में सेना द्वारा तख्तापलट करने के लगभग दो माह के बाद अपने सैन्य दलों को वापस बुलाने का निर्णय लिया