फ्रांस के राष्ट्रपति इम्मानुअल मेकरॉन बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के आमंत्रण पर आज रात ढाका पहुचेंगे। किसी फ्रांसीसी राष्ट्रपति की तैतीस वर्ष बाद बंगलादेश की यह पहली यात्रा होगी। श्री मेकरॉन नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद आएगें। बंगलादेश की प्रधानमंत्री फ्रांसीसी राष्ट्रपति का ढाका में हजरत शाह जलाल अंराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्वागत करेगी। बंगलादेश के विदेश मंत्रालय के अनुसार श्री मेकरॉन कल सुबह बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान को श्रद्धांजली देने बंगबंधु स्मारक सग्राहलय जाएंगे। उनका कार्यक्रम प्रधानमंत्री के साथ द्वि-पक्षीय वार्ता करने, द्वि-पक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर करने और संयुक्त संवाददाता सम्मेलन करने का है।
News On AIR | September 10, 2023 9:05 PM | फ्रांस राष्ट्रपति - बंगलादेश
फ्रांस के राष्ट्रपति इम्मानुअल मेकरॉन बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के आमंत्रण पर आज रात ढाका पहुचेंगे