भारत ने फलस्तीन को संयुक्त राष्ट्र की पूर्ण सदस्यता देने संबंधी प्रस्ताव के मसौदे के पक्ष में मतदान किया है। कल एक सौ 93 सदस्यों वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा में संयुक्त अरब अमीरात ने यह प्रस्ताव पेश किया था। प्रस्ताव के पक्ष में एक सौ 43 देशों ने मतदान किया। नौ देशों ने प्रस्ताव का विरोध किया जबकि 25 देशों ने मतदान में भागीदारी नहीं की। फिलहाल, संयुक्त राष्ट्र में फलस्तीन की स्थिति केवल एक प्रेक्षक देश की है। भारत, फलस्तीनी मुक्ति संगठन को मान्यता देने वाला पहला गैर-अरब देश था।
Site Admin | May 11, 2024 11:27 AM
फलस्तीन को संयुक्त राष्ट्र की पूर्ण सदस्यता देने के पक्ष में भारत ने मतदान किया