फरार चल रहे जमीन कारोबारी कमलेश कुमार से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम आज रांची के कांके अंचल जांच के लिए पहुंची। कांके के चामा गांव में ईडी की टीम ने ग्रामिणों से पुछताछ की। उसके बाद ईडी की टीम ने कांके रिसार्ट और कांके प्रखण्ड में कमलेश के ठिकानों में छाापेमारी की।
गौरतलब है कि ईडी ने 21 जून को कमलेश के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान उसके ठिकानों से एक करोड़ नगद और 100 कारतूस बरामद हुए थे। इसको लेकर कांके थाना में कमलेश के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला भी दर्ज हुआ है।
इस मामले में ईडी ने कमलेश को दो बार समन भेजा लेकिन किसी भी समन में वह ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ। ईडी ने कमलेश को फिर से समन भेजकर 12 जुलाई को उपस्थित होने को कहा है।