प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट को अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट को विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। प्रोफेसर बिष्ट का कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 3 वर्ष का होगा। प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट वर्तमान में प्रोफेसर एण्ड हेड, डिपार्टमेंट ऑफ जूलॉजी, कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल में कार्यरत हैं।
News On AIR | September 20, 2023 2:34 PM | DEHRADUN | Uttarakhand | UTTARAKHAND NEWS
प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट को अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया