दिल्ली सरकार की आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम आज शाम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची। सूत्रों ने बताया कि इस मामले में ईडी की टीम उनके आवास पर तलाशी ले रही है। यह दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा शराब नीति मामले से संबंधित धनशोधन मामले में इस स्तर पर मुख्यमंत्री को दंडात्मक कार्रवाई से अंतरिम सुरक्षा देने के आदेश पारित करने से इनकार करने के कुछ घंटों बाद आया।
Site Admin | March 21, 2024 9:18 PM
प्रवर्तन निदेशालय की टीम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर