May 28, 2024 10:47 AM

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पापुआ न्यू गिनी में विनाशकारी भूस्खलन से हुए जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पापुआ न्यू गिनी में विनाशकारी भूस्खलन से हुए जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने कहा कि भारत इस दुर्घटना से प्रभावित लोगों के प्रति हार्दिक शोक प्रकट करता है और घायलों के तीव्र स्वस्थ होने की कामना करता है। उन्‍होंने कहा कि भारत पापुआ न्‍यू गिनी को हर संभव सहायता करने के लिए तैयार है।   

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला