प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कल महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी दे दी और नारी शक्ति वंदन अधिनियम को नई संसद में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए उनकी सरकार की प्रत्येक योजना ने महिला नेतृत्व की दिशा में बहुत सार्थक कदम उठाए हैं। श्री मोदी ने कहा कि दुनिया ने देश में महिलाओं के नेतृत्व में विकास प्रक्रिया को मान्यता दी है और सरकार भी चाहती है कि अधिक से अधिक महिलाएं देश की विकास प्रक्रिया में शामिल हों। संविधान 128वां संशोधन विधेयक-2023 आज लोकसभा में पेश किया जाएगा।
News On AIR | September 19, 2023 2:28 PM | प्रधानमंत्री- महिला आरक्षण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी दे दी