August 29, 2024 7:07 PM | PM Modi

printer

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल महाराष्ट्र में मुंबई और पालघर जाएंगे

 

 

 

 

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल महाराष्ट्र में मुंबई और पालघर जाएंगे। श्री मोदी मुंबई के जियो विश्‍व सम्‍मेलन केन्‍द्र में वैश्विक फिनटेक महोत्‍सव 2024 को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री पालघर के सिडको मैदान में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। श्री मोदी पालघर में वाधवन बंदरगाह की शिलान्‍यास करेंगे। इस परियोजना की लागत करीब 76 हजार करोड़ रुपये है।  इसका उद्देश्य एक विश्व स्तरीय समुद्री प्रवेश द्वार स्थापित करना है।

    प्रधानमंत्री लगभग एक हजार 560 करोड़ रुपये की 218 मत्स्य पालन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। इन पहलों से मत्स्य पालन क्षेत्र में पांच लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला