April 3, 2024 4:48 PM

printer

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव को लेकर कल बिहार में एनडीए के चुनाव प्रचार अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव को लेकर कल बिहार में एनडीए के चुनाव प्रचार अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे। श्री मोदी जमुई जिले के खैरा प्रखंड स्थित बल्लोपुर में एक चुनावी जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

सभा में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा एनडीए के घटक दल के नेता और कई प्रत्याशी भी उपस्थित रहेंगे। चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास ) ने एनडीए में भाजपा के साथ सीट समझौते में फिर से जमुई की सीट हासिल की है। चिराग ने यहां से अपने बहनोई अरुण भारती को चुनावी मैदान में उतारा है। 2014 और 2019 में चिराग पासवान इस लोक सभा क्षेत्र से निर्वाचित घोषित हुए थे।

जमुई संसदीय क्षेत्र में गया, नवादा और औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्रों के साथ मतदान 19 अप्रैल को होगा। एनडीए के घटक दलों भाजपा और जदयू के अलावा हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा और चिराग पासवान की पार्टी शामिल है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला