प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी ने आज मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने विशेष रूप से महिलाओं और युवा मतदाताओं से लोकतंत्र के त्योहार में अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करने का आग्रह किया। लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में आज छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 49 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान जारी है।
Site Admin | May 20, 2024 10:42 AM
प्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नरेन्द्र मोदी ने लोगों से मताधिकार का प्रयोग करने और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की