April 16, 2024 12:54 PM | PM MODI VISIT

printer

प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी ने कहा– कांग्रेस और उसके सहयोगी दल अपने राजनीतिक लाभ के लिए संविधान का हथियार की तरह इस्‍तेमाल करने का प्रयास कर रहे हैं  

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल अपने राजनीतिक लाभ के लिए संविधान का हथियार की तरह इस्‍तेमाल करने का प्रयास कर रहे हैं। बिहार में गया के गांधी मैदान में आज सुबह जनसभा को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि विपक्षी दलों की ओर से लोगों को गुमराह करने के लिए यह झूठ गढ़ा जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी संविधान बदल देगी। उन्‍होंने आश्‍वासन दिया कि कोई भी संविधान नहीं बदल सकता है। उन्‍होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने संविधान की सच्‍ची भावना को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया है और इसके लिए देश में राष्‍ट्रीय संविधान दिवस मनाने की परंपरा शुरू की गई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विपक्ष के कुटिल प्रयासों को देश की जनता मतदान के जरिए पराजित कर देगी। उन्‍होंने कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर सनातन धर्म का अपमान करने का भी आरोप लगाया।

बिहार में बुरे हालात के लिए पूर्ववर्ती राष्‍ट्रीय जनता दल शासन की आलोचना करते हुए उन्‍होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल जंगल राज और भ्रष्‍टाचार का चेहरा है। श्री मोदी आज दोपहर बाद पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला