प्रदेश सरकार 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का आयोजन कर रही है। सरकार ने पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 5 से 10 प्रतिशत अधिक तिरंगा फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वर्ष 2023 में प्रदेश के अंदर 4-5 करोड़ तिरंगे फहराए गए थे तो वहीं इस बार यह लक्ष्य 4-75 करोड़ रखा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसको लेकर निर्देश जारी किए हैं। उधर, पीलीभीत के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में आज हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
Site Admin | August 8, 2024 10:19 PM
प्रदेश सरकार 13 से 15 अगस्त तक आयोजित कर रही है ‘हर घर तिरंगा अभियान’