August 31, 2024 9:02 PM

printer

प्रदेश में स्वास्थ्य पोषण और स्वच्छता संबंधित व्यापक प्रचार प्रसार के लिए ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ शुरू

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य पोषण और स्वच्छता संबंधित व्यापक प्रचार प्रसार के लिए इस वर्ष भी ‘‘राष्ट्रीय पोषण माह‘‘ कल से शुरू होगा। तीस सितम्बर चलने वाले इस पोषण माह का मुख्य उद्देश्य पंचायतों को सक्रिय करना और जनआंदोलन में परिवर्तित करना है। इस दौरान एनीमिया, वृद्धि निगरानी, पूरक आहार, पोषण भी पढ़ाई भी, बेहतर प्रशासन, पारदर्शिता और कुशल सेवा वितरण के लिए प्रौद्योगिकी, समग्र पोषण की थीम पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला