छत्तीसगढ़ में स्वाईन फ्लू से दो महिलाओं की मौत हो गई है। वहीं, भी मिले हैं। मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में एक महिला कोरिया जिले की और दूसरी महिला जांजगीर-चांपा जिले की रहने वाली थी, जिन्हें इलाज के लिए बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
इस बीच, स्वाईन फ्लू के लक्षणों के आधार पर नौ अन्य पीड़ितों का एचवन-एनवन टेस्ट किया गया, जिसमें सात लोग पॉजीटिव पाए गए। इनमें बिलासपुर जिले के चार, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के दो और जांजगीर-चांपा जिले का एक मरीज शामिल है।
Site Admin | August 10, 2024 8:08 PM
प्रदेश में स्वाईन फ्लू से दो महिलाओं की मौत, सात अन्य पॉजीटिव मरीज