प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। आज से प्रदेश में मतदाता सत्यापन का कार्य शुरू हो रहा है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पूरी तरह से शुद्ध हो, इसके लिए प्रदेश के सभी बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने बताया कि प्रदेश में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 का कार्य चल रहा है। इसके अंतर्गत प्रदेश के सभी 64 हजार 523 बीएलओ द्वारा 10 दिन तक घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन का कार्य किया जाएगा।
News On AIR | September 20, 2023 3:40 PM | Madhya Pradesh | MP NEWS
प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तैयारियां जोर-शोर से जारी