June 5, 2024 7:39 PM

printer

प्रदेश में लोकसभा चुनाव का परिणाम बेहतर रहाः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश में लोकसभा चुनाव का परिणाम बेहतर रहा, ग्यारह में से दस सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। श्री साय ने कल शाम भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़ की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी ने मोदी की गारंटी पर विश्वास किया। गर्मी में भी कार्यकर्ताओं ने मेहनत की और जनता मतदान के लिए पहुंची। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में भी एनडीए का प्रदर्शन अच्छा रहा है। लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला