May 30, 2024 8:20 PM | UP NEWS

printer

प्रदेश में लू और तेज गर्मी ने पिछले सभी पुराने रिकार्ड तोड़ दिये

प्रदेश में लू और तेज गर्मी ने पिछले सभी पुराने रिकार्ड तोड़ दिये हैं। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में झांसी में अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के बाद पिछला रिकार्ड टूट गया है। इससे पहले 1984 में झांसी में अधिकतम तापमान 48 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसी तरह प्रयागराज में कल अधिकतम तापमान 48 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले जून 1979 में इतना तापमान प्रयागराज में दर्ज किया गया था। लखनऊ मौसम केन्द्र वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि तापमान में अब और बढ़ोत्तरी नहीं होगी, बल्कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में कमी आयेगी।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला