प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता बनी हुई है

प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता बनी हुई है। आज मध्य उत्तर प्रदेश के लखनऊ, बाराबंकी, बहराइच तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रामपुर, मुरादाबाद और आसपास के जिलों में मूसलाधार बारिश हुई। लखनऊ में जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। राज्य में सर्वाधिक वर्षा बाराबंकी जिले में हुई। आंचलिक मौसम केन्द्र लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के बाद अब मॉनसून पूर्वी उत्तर प्रदेश में अत्यधिक सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से पूर्वांचल के तराई के जिलों में आज रात और कल कहीं-कहीं मूसलाधार बारिश होने की सम्भावना है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला