प्रदेश में भीषण गर्मी और लू से लोग परेशान हैं। अधिकांश जनपदों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। बीते 24 घंटे में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 47 दशमलव एक डिग्री सेल्सियस प्रयागराज में दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिये प्रदेश में भीषण लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। लखनऊ मौसम केन्द्र के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि अधिकतम तापमान में अब और बढ़ोत्तरी नहीं होगी, लेकिन लू का असर बना रहेगा।
पिछले दो तीन दिनों से तापमान काफी ज्यादा है और जैसा कि प्रयागराज पूरे भारत में सबसे ज्यादा तापमान है आने वाले तीन चार दिनों तक तापमान इसी लेवल पर बना रहेगा और प्रदेश में रेड अलर्ट जारी है जिसमें हमारा जो निचले हिस्से है जो बुंदेलखंड है, आगरा, प्रयागराज वो जो रीजन है वहाँ पर रेड अलर्ट है। बाकी और जगहों में कुछ जगहों पर येलो और ऑरेंज अलर्ट भी है। लखनऊ राजधानी में ऑरेंज अलर्ट है। अगले तीन दिनों के लिये पश्चिमी हवाएं जिसको हम लोग पछुआ हवाएं बोलते हैं वह हवा लगातार बनी हुई है, जोकि 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से चल रही है, जिसकी वजह से जो रात का भी तापमान है वह उतने इजली गिरने नहीं दे रहा है।
Site Admin | June 12, 2024 9:23 PM
प्रदेश में भीषण गर्मी और लू से लोग परेशान हैं