June 7, 2024 8:42 PM

printer

प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का सिलसिला अभी भी जारी

प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का सिलसिला अभी भी जारी रहेगा। बीते चौबीस घंटे में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 45 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस उरई में रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग की ओर से अगले तीन दिनों के लिए प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर लू के असर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लू का असर बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर, आगरा, मथुरा, इटावा, फिरोजाबाद, जालौन और झांसी समेत आसपास के इलाकों में सबसे ज्यादा महसूस किया जायेगा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से छह डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है, वहीं न्यूनतम तापमान में अगले चौबीस घंटे में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़त संभव है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला