प्रदेश में बीड़ बिलिंग के बाद अब शिमला में पैराग्लाइडिंग का रोमांच देखने को मिलेगा

प्रदेश में बीड़ बिलिंग के बाद अब शिमला में पैराग्लाइडिंग का रोमांच देखने को मिलेगा। शिमला के समीप जुन्गा में पैराग्लाइडिंग साइट विकसित की गई है। अगले महीने 12 से 15 अक्टूबर को शिमला में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल फ्लाइंग फेस्टिवल को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए पिछले 2 दिन शिमला के रिज मैदान पर पैराग्लाइडिंग का ट्रायल किया गया। इस प्रतियोगिता के लिए पैराग्लाइडर्स का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। इंटरनेशनल फ्लाइंग फेस्टिवल में भारत के अलावा स्विटजरलैंड, फ्रांस, जर्मनी सहित अन्य युरोपियन देश के पैराग्लाइडर्स भाग लेंगे। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला