September 21, 2024 10:10 PM

printer

प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में हो रही अप्रत्याशित वृद्धि को देखते हुए पर्यटन पुलिस को अपग्रेड किया जा रहा है: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में हो रही अप्रत्याशित वृद्धि को देखते हुए पर्यटन पुलिस को अपग्रेड किया जा रहा है। इसके लिए उन्हें लखनऊ स्थित मान्यवर कांशीराम इंस्टीट्यूट ऑफ़ टूरिज्म मैनेजमेंट में अलग-अलग बैच में ट्रेनिंग दी गई। जिसमें उन्हें आगंतुकों के साथ व्यवहार, स्वास्थ्य देखभाल सहित अन्य जानकारियां दी गई। मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा और प्रदेश के पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार में सहयोग के लिए पर्यटन पुलिस का गठन किया गया है। इनकी तैनाती प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर की गई है।  

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला