प्रदेश में तेज गर्मी और लू से लोग परेशान हैं। 20 से अधिक जनपदों में तापमान 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान प्रयागराज में 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा वाराणसी में 42.3 डिग्री सेल्सियस, आगरा में 41.8 डिग्री सेल्सियस, बुलंदशहर में 42 डिग्री सेल्सियस और लखनऊ में 40.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
Site Admin | April 26, 2024 8:49 PM
प्रदेश में तेज गर्मी और लू से लोग परेशान