छठे चरण के तहत झारखंड के चार लोकसभा सीट गिरिडीह धनबाद रांची और जमशेदपुर के लिए आगामी 25 मई को सुनिश्चित मतदान के मद्देनजर चुनाव प्रचार पर रोक लग गई है। राज्य की अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉक्टर नेहा अरोड़ा ने रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इस बार आठ हजार नौ सौ तिरसठ मतदान केंद्र बनाए गये हैं। इन चारों लोकसभा सीटों के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मॉडल कोड आफ कंडक्ट के उल्लंघन के अब तक 80 मामलों में एफआईआर दर्ज किया गया है। इनमें जमशेदपुर में सात, रांची में 19, धनबाद में पांच और गिरिडीह में पांच मामले शामिल है।
Site Admin | May 23, 2024 8:26 PM
प्रदेश में छठे चरण के तहत झारखंड के चार लोकसभा सीटों पर 25 मई को मतदान