May 3, 2024 10:01 PM

printer

प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज, सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार किए तेज

प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पहले और दूसरे चरण के मतदान के बाद अन्य चरणों के लिए सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इसी क्रम में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के फतेहाबाद इलाके में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल, बदायूं और आंवला में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। संभल में श्री योगी ने कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन देश हित का नहीं बल्कि स्वार्थ का गठबंधन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हर पात्र को जाति-मजहब और भाषा से ऊपर उठकर योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उधर, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के करहल में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा न केवल संविधान के लिये खतरा पैदा किया है, बल्कि वैक्सीन लगवा के लोगों की जान को भी खतरे में डाला है। सपा प्रमुख ने कन्नौज में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार बनेगी तो किसानों को एमएसपी का कानूनी अधिकार मिलेगा, साथ ही किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला