प्रदेश में चार चरणों में हुए लोकसभा चुनावों के नतीजों को लेकर आम जन उत्सुकता के साथ इंतजार कर रहा है। चार जून को मतगणना होगी, जिसको लेकर जिला स्तर पर व्यापाक तैयारियां की जा रही है। इंदौर में मतों की गणना नेहरू स्टेडियम में की जायेगी। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विवेक श्रोत्रिय ने इंदौर में तैयारियों का मौके पर निरीक्षण किया। नेहरू स्टेडियम में विधानसभा क्षेत्रवार मतों की गणना की जायेगी। धार संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डॉ. अम्बेडकर नगर महू विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना भी इंदौर में होगी। मतगणना के लिये विधानसभा क्षेत्रवार कुल 169 टेबले लगाई जायेंगी। इन टेबलों पर कुल 146 राउंड में मतगणना पूरी होगी।
Site Admin | May 20, 2024 3:08 PM | MP NEWS
प्रदेश में चार चरणों में हुए लोकसभा चुनावों के नतीजों को लेकर आम जन कर रहा उत्सुकता के साथ इंतजार