April 4, 2024 6:25 PM

printer

प्रदेश में कांग्रेस ने अपना चुनाव प्रचार अभियान किया तेज

उत्तराखंड में कांग्रेस ने अपना चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया है। कांग्रेस के गढ़वाल सीट से प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने आज नरेंद्रनगर में स्थानीय जनता से मुलाकात कर आगामी लोकसभा चुनावों में समर्थन की अपील की। इस बीच, श्री गोदियाल ने जाजल और खाड़ी में स्थानीय जनता के बीच पहुंच कर नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की नीतियों से संतुष्ट नही है और बदलाव के लिए तैयार है। उधर, नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रकाश-जोशी ने भीमताल विधानसभा के कसियालेक क्षेत्र से प्रचार अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने जनता से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला