प्रदेश में कल होने वाले लोकसभा चुनाव व विधानसभा उपचुनाव के लिए खुलेआम चुनाव प्रचार थम गया है और इसके बाद राजनीतिक दलों के उम्मीदवार व समर्थक आज डोर टू डोर प्रचार कर रहे हैं। प्रदेश में 4 लोकसभा सीटों सहित 6 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होना है। मतदान कल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि मतदान के लिए प्रदेश भर में 7 हज़ार 9 सौ 92 केन्द्र स्थापित किए गए हैं। इनमें से 3 सौ 69 मतदान केन्द्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। कांगड़ा ज़िले में सबसे अधिक एक सौ 18 संवेदनशील मतदान केन्द्र हैं। प्रदेश में मतदान को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
Site Admin | May 31, 2024 8:02 PM
प्रदेश में कल होने वाले लोकसभा चुनाव व विधानसभा उपचुनाव के लिए राजनीतिक दलों के उम्मीदवार व समर्थक आज डोर टू डोर प्रचार कर रहे हैं