दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले तीन दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत और उससे लगे पश्चिम-मध्य भारत के कुछ और स्थानों से मानसून की विदाई के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक निम्नदाब का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। वहीं, ऊपरी हवा का एक चक्रीय चक्रवाती घेरा बना हुआ है। इसके असर से प्रदेश में कल अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं, एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका व्यक्त की गई है।
News On AIR | September 29, 2023 9:17 PM
प्रदेश में कल अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना